सीखिए ऐ की मात्रा वाले शब्द और वाक्य। फ्री वर्कशीट्स

ऐ के मात्रा " ै "

इस पोस्ट में हम साझा करेंगे ऐ की मात्रा से बने शब्द और वाक्य। ऐ की मात्रा पढ़ते वक़्त बच्चों को ए और ऐ की मात्रा का अंतर अच्छे से बताये क्योकि यह दोनों स्वर सुनने में एक जैसे लगते हैं। ऐ की मात्रा को दो तिरछी (ै) लकीर से दर्शाया जाता है जबकि ए की मात्रा लिए एक तिरछी (े) लकीर का इस्तेमाल होता है।  आप शब्दों को पड़ते वक़्त चित्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोस्ट के अंत में हमने कुछ वर्कशीट्स शेयर किये हैं जो की बच्चों को मात्रा सीखने में मदद करेंगे। 

प + ै = पै

बच्चों के लिए निर्देश:

  • "ै" चिन्ह ऐ की मात्रा को दर्शाता है।
  • ध्यान रखे "ै" चिन्ह हमेशा अक्षर के ऊपर इस्तेमाल होता है।

नीचे हम दो शब्द से बने ऐ मात्रा के शब्द साझा कर रहें हैं जिन्हे बच्चे आसानी से सीख सकते हैं। 


दो अक्षर वाले शब्द 

पैर बैल सैर
मैल पैसे कैसे
कैद बैठ जैन

थैला पैसा मैना
मैला फैला जैसा
मैदा बैठी नैया

तीन अक्षर वाले शब्द 

बैठना पैदल हैरान
तैयार दैनिक सैनिक
कैलाश तैरना फैसला


ऐ की मात्रा के वाक्य 

  • मैना पेड़ पर बैठी हैं। बैलगाड़ी खड़ी हैं।बैल जा रहा हैं। 
  • थैले में पैसे हैं। कैलाश मैदान में है। जैन कैरम खेल चुका है।
  •  इस बैंगन में छेद है। मेज पर कुछ कैश रखा था। 
  • बैल जैसे आदमी को जेल में रखो।


ऐ की मात्रा की वर्कशीट  

नीचे कुछ वर्कशीट साझा कर रहे हैं जिन पर अभ्यास कर बच्चे आसानी से ऐ की मात्रा और उनसे बने शब्द सीख सकते हैं।  यहाँ दी गयी वर्कशीट  LKG, UKG और PRE School के बच्चों को ध्यान में रख कर बनायीं गयीं हैं।  आप इन्हे डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं। 


Ae ki Matra ke Shabd Worksheet



Ae ki Matra ke Shabd Worksheet



Ae ki Matra ke Shabd Worksheet


अगर आपको यह "ऐ की मात्रा के शब्द" पोस्ट पसद आयी या फिर इससे और बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव हैं तोह उन्हें कमेंट बॉक्स में साझा करें। ए की मात्रा वाली वर्कशीट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करैं।

Eduaakar

Hi, I'm Ankur. I’m not a teacher by profession, but I am a parent who believes early education should be simple and stress-free. I design every worksheet on Eduaakar to turn complex concepts into fun, bite-sized activities. Join me as I share parent-tested resources to help your little ones grow and learn!

Post a Comment

Previous Post Next Post