ए की मात्रा वाले शब्द, वाक्य। फ्री वर्कशीट्स

ए की मात्रा " े "

आज इस पोस्ट मे हम सीखेंगे ए की मात्रा का प्रयोग और उससे बने शब्द। छोटे उ और बड़े ऊ की मात्रा के बाद हम बच्चों को सीखते हैं ए की मात्रा। बच्चों को बतायें की ए की मात्रा को एक अकेली तिरछी रेखा दर्शाती है। यह रेखा हमेशा शब्द के ऊपर खींची जाती है। 

र + े = रे

बच्चों के लिए निर्देश:

  • "े" चिन्ह ए की मात्रा को दर्शाता है।
  • ध्यान रखे "े" चिन्ह हमेशा अक्षर के ऊपर इस्तेमाल होता है।

यहाँ हम शुरुवात मे ए की मात्रा से बने दो अक्षर के शब्दों को साझा कर रहें हैं जिन्हें सीखना बच्चों के लिए काफी आसान होगा। 

दो अक्षर वाले शब्द 

रेल सेब खेल
शेर खेत जेल
रेत जेब देश

मेरा केला मेला
ठेला बेटी सेना
रेखा आगे नीचे

तीन अक्षर वाले शब्द  

चमेली जलेबी अनेक
सवेरा लेखक रेशम
विशेष वेतन जेवर


ए की मात्रा के वाक्य

  • उसने तेरह रुपये महादेव की जेब के भीतर डाल दिए। 
  • उसके पास दस रुपये बचे । उसने वे रुपये अपने पास रख लिए। 
  • तभी उसके महेमान आ गए। महेश दुकान से दस रुपये के पापड़ लेकर आया। 
  • सबने चाय पी और पापड़ पाए। इससे वे महेमान बहुत खुश हुए । 
  • फिर वे महेश की बड़ाई करते हुए अपने-अपने घर चले गए।
  • राजेश अपने नए कपडे पहन मेला देखने गया। मेले मे उसने बहुत सारे झूले भी झूले। 
  • मेले मे पटाखे भी चल रहे थे। गाने भी बज रहे थे।  
  • वहां केलेवाले केले बेच रहे थे। राजेश ने केलेवाले से केले ख़रीदे। 
  • राजेश मेले मे दिनेश से मिला। केशव भी दिनेश के साथ आया था।  
  • दिनेश ने घर के लिए जलेबी खरीदी। केशव ने मीठे - मीठे पेड़े खाये। 
  • सब घर पे खेलते -खेलते वापस आये। 


ए की मात्रा की वर्कशीट 

नीचे दी गयी वर्कशीट्स डाउनलोड कर उन्हें प्रिंट करें। यह वर्कशीट्स बच्चों को ए की मात्रा और उनसे बने शब्दों को अभ्यास  करने मे मदद करेंगे। इन वर्कशीट्स को  LKG, UKG और Pre-School के बच्चों को ध्यान मे रख कर बनाया गया है। 

A ki Matra wale shabd Worksheet



A ki Matra wale shabd Worksheet




A ki Matra wale shabd Worksheet


जल्द ही हम ए की मात्रा की और वर्कशीट साझा करने की कोशिश करेंगे। आप अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स मे शेयर कर सकते हैं। ऐ की मात्रा वाली वर्कशीट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करैं।

Eduaakar

Hi, I'm Ankur. I’m not a teacher by profession, but I am a parent who believes early education should be simple and stress-free. I design every worksheet on Eduaakar to turn complex concepts into fun, bite-sized activities. Join me as I share parent-tested resources to help your little ones grow and learn!

Post a Comment

Previous Post Next Post