अः की मात्रा। अः की मात्रा वाले शब्द, वाक्य और वर्कशीट्स

अः -  ः   

इस पोस्ट में हम बात करेंगे "अः "की मात्रा की और साथ ही साझा करेंगे अः की मात्रा से बने शब्द, वाक्य और वर्कशीट्स। जैसा की हम आपको पहले की पोस्ट में बता चुके हैं कि अं और अः अयोगवाह हैं।  अ: को विसर्ग कहते है।  अ: को दूसरे शब्दों के साथ लिखते वक़्त दो बिन्दुओ से चित्रित किया जाता ह। 

अ + ः = अः

बच्चो के लिए निर्देश:

  • "ः" चिन्ह अः  की मात्रा को दर्शाता है। 
  • हमेशा धयान रखे " ः" दोनों बिन्दुओ एक साथ शब्द के दायीं तरफ लिखा जाता है। 

निम्नलिखित शब्दों को लिखते वक़्त अः  की मात्रा का उपयोग किया गया हैं। 

२ अक्षर के शब्द

अतः पुन: नम:
तपः स्वः दुःख

अः से बने और शब्द

निःशुल्क स्वतः दुःशासन
निःसहाय अंततः निःस्वार्थ


अः से बने वाक्य

  • सुबह के छः बज गए। अब माँ को नमः करो। 
  • ओम नमः का जाप करो। पुनः जाप करो। माँ को दुःखी मत करो। 
  • जो मन से पढ़ता है फलत: वही परीक्षा में सफल होता है। 
  • अंतःकरण से से याद करोगे, तो सफलता संभवतः मिलेगी। 
  • जो कुछ नहीं आता नि:संकोच कहो। 
  • किसी को चोट पहुंचाने का दुःसाहस मत करो।  
  • अपना पाठ पुनः-पुनः पढ़ो। 

अः के अभ्यास के लिए वर्कशीट्स  

नीचे दिए गए वर्कशीट्स को डाउनलोड कर आप बच्चों को अः की मात्रा से बने शब्दों का अभ्यास करवा सकते हैं। यहाँ दी गयी वर्कशीट्स LKG, UKG और नर्सरी के बच्चों को ध्यान मे रख कर बनायीं गयी हैं। 

Aha se shabd worksheet



Aha se shabd worksheet



हम आशा करते हैं की आपको "अः की मात्रा" यह पोस्ट पसंद आयी होग। कृपया अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स हैं लिखें। अं की मात्रा वाली वर्कशीट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करैं। धन्यवाद। 



Eduaakar

Hi, I'm Ankur. I’m not a teacher by profession, but I am a parent who believes early education should be simple and stress-free. I design every worksheet on Eduaakar to turn complex concepts into fun, bite-sized activities. Join me as I share parent-tested resources to help your little ones grow and learn!

Post a Comment

Previous Post Next Post